घाटशिला, मई 14 -- पोटका । कोवाली थाना क्षेत्र के बोकामडीह पोटका मुख्य पथ पर टाटा स्टील कंपनी के कचरा निष्पादन निर्माणाधीन प्लांट गेट के समीप बाईक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। टक्कर में बाईक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। मृतक में एक जोड़ों माहली उर्फ काला माहुरी तथा दूसरा काला माहली हैं। दोनों बुकामडीह के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काला और जोगो दोनों कामकर एक ही बाईक से भालकी की ओर से घर बुकामडीह आ रहे थे। घटनास्थल पर नल जल का पाईप बिछाने के काम में लगा ट्रैक्टर से बाईक सवार की भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में बाइक सवार सहित दो की मौत, एक घायल भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायल को इलाज हेतु जमशेदपुर भेजा। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। 

हिंदी हिन्दुस्त...