रांची, फरवरी 11 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुकरू स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव सह सात दिनी महायज्ञ समारोह 21 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के वार्षिकोत्सव के साथ महायज्ञ का आयोजन किया जाना है। इसके तहत 21 फरवरी को जलयात्रा, मंडप प्रवेश, अरणि मंथन, 22 फरवरी को हनुमानजी का वार्षिकोत्सव और शृंगार महाभिषेक, 23 से 26 फरवरी तक वेदी पूजन, हवन पाठ, 27 फरवरी को पूर्णाहुति, भंडारा और जागरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...