अमरोहा, जुलाई 13 -- बुआ से मिलने जा रहे युवक की रविवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवक दिल्ली में एसी मैकेनिक का कार्य करता था और छुट्टी पर घर आया हुआ था। वह अपनी बुआ से मिलने राजा का ताजपुर जनपद बिजनौर जा रहा था। जानकारी के अनुसार रविवार को मोहल्ला शिवपुरी निवासी सूरज की बाइक में दोपहर करीब दो बजे नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूरज छह भाइयों में पांचवें नंबर का था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...