हापुड़, जून 25 -- हापुड़ । थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एनएच 9 पर सोना पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में बुआ भतीजी की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना हापुड़ देहात में सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के गांव रोजहा के चन्द्रशेखर ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि वह 23 जून को अपने परिवार के साथ बस से यात्रा कर रहे थे। रास्ते में एनएच-9 पर सोना पेट्रोल पंप से उतरने वाले मार्ग के पास बस खराब हो गई। इसके बाद परिचालक ने सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठाने के लिए नीचे उतार दिया। यह भी पढ़ें- बस से उतरे यात्रियों को ट्रोला ने रौंदा, बच्ची समेत दो की मौत सभी यात्री सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़े होकर दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रहे ट्रक के...