सीतापुर, फरवरी 21 -- अटरिया, संवाददाता। थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर महिला प्रधान की देवरानी की उसके भतीजों ने लोहे के बांट से मार कर हत्या कर दी। वारदात अंजाम देने के बाद दोरों आरोपी भाग निकले। घटना के पीछे प्लाट बिक्री का मामला बताया जा रहा है। घटना की खबर पाकर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अटिरया थाना क्षेत्र के जजौर गांव के प्रधान पति विनोद दीक्षित ने बताया कि उनके भाई की पत्नी 52 वर्षीय उमा शनिवार दोपहर करीब एक बजे घर में थीं। उमा के पति आमोद दीक्षित ने बताया कि उमा का हरदोई के संडीला निवासी भाई नीरज मिश्रा भी पांच साल से उमा के घर में ही रह रहा है। वह चलने फिरने में मजबूर था। उसकी पत्नी की भी मौत हो चुकी ...