देवरिया, मई 27 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक पीड़ित का आरोप है कि उसकी दृष्टिबाधित पत्नी को पेंशन दिलवाने के नाम पर उसके बुआ के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर धोखे से जमीन का बैनामा करा लिया है। पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।डेमुसा निवासी रघुवर प्रसाद के अनुसार उसकी पत्नी जन्म से दृष्टिबाधित है। उसके सगे बुआ के बेटे सुदामा पत्नी को पेंशन दिलवाने के नाम पर ले गए, जहां धोखे से उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। एक अप्रैल को बैनामा कराने के बाद इसकी जानकारी रघुवर को मिली। उसने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। पुलिस की ओर से कोई ठोस पहल न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। आदेश के बाद पुलिस ने ...