बुआ के घर शादी में गए मासूम की करंट से मौत, मचा कोहराम
महाराजगंज, अप्रैल 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अन्हया के रसूलपुर टोले में एक बड़ा हादसा हो गया। अपनी बुआ के घर शादी में आये एक नौ वर्षीय मासूम की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पनियरा के कामता बुजुर्ग के रहने वाले इस मासूम को करंट लगने से बाद पहले परतावल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए गोरखपुर लग गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। ग्राम पंचायत कामता बुजुर्ग निवासी 9 वर्षीय आदित्य पुत्र आत्माराम मौर्य सोमवार को श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अन्हया के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.