मुरादाबाद, मार्च 13 -- बुआ के साथ रहने वाली नाबालिग को क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमें में कहा कि संभल जिले के थाना असमोली के गांव रतनपुरा निवासी जुबेर पुत्र पुत्तन अपनी रिश्तेदारी में गांव आया था। इस दौरान बुआ के घर रह रही युवती को शादी का झांसा देकर अपनी बातों में फंसा लिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और अब शादी से इनकार कर दिया। युवती ने तहरीर में आरोप लगाया कि जब वह घर पर अकेली थी। तब वह घर में घुस आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में आरोपी की मां और पिता के खिलाफ भी जान से मारने की धमकी देने पर रिपोर्ट लिखी गई,पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.