कौशाम्बी, अप्रैल 28 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के चित्ता हर्रायपुर गांव बुआ के घर गई एक विवाहिता की सोमवार शाम संदिग्ध दशा में मौत हो गई। परिजनों की ओर से किसी तरह का कोई आरोप लगाते हुए तहरीर नहीं दी गई है। मौत का वास्तविक कारण पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करारी के बरई बंधवा निवासी 26 वर्षीय रीता देवी पत्नी कालीचरन की बुआ चित्ता हर्रायपुर में ब्याही हैं। सरायअकिल इंस्पेक्टर शेर सिंह के अनुसार रीता देवी की करीब चार महीने से तबीयत खराब चल रही थी। परेशान होकर पति सोमवार की दोपहर उसको बुआ के यहां छोड़कर चला गया था। बुआ के घर पर ही शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यही पता चला है कि महिला की जान बीमारी के कारण गई है। मृतका के पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। बस मौत की सही वजह जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.