बुआ के घर आए बंगाल के युवक की हादसे में मौत
रामपुर, मई 21 -- बुआ के घर घूमने आए पश्चिम बंगाल के युवक की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह यहां पूजा में शामिल होने आया था। घटना के बाद रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पश्चिम बंगाल निवासी सोनू हाजरा (30) की बुआ की शादी शाहबाद के चंद्रपुरा सालिस गांव में हुई है। यहां बुआ के घर पूजा रखी गई थी। पूजा में शामिल होने के लिए सोनू पत्नी के साथ आया था। बुधवार रात वह बाइक से जा रहा था। रास्ते में शाहबाद-आंवला मार्ग पर भगवंतपुर गांव के पास उसकी बाइक बैलगाड़ी से टकरा गई। यह भी पढ़ें- बुआ के घर आए बंगाल के युवक की हादसे में मौत हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के मृत घोषित करते ही रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- लिंक मार्क पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.