अमरोहा, मई 15 -- हसनपुर। बुआ की शादी के लिए गुरुवार को मेहमानों की दावत के लिए बने उड़द के खौलते भगोने में गिरकर पांच वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। बाद में मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शादी के मौके पर खुशी की जगह हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बेहद गमगीन माहौल में शुक्रवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर निवासी ओमकार सिंह की बेटी की बारात गुरुवार दोपहर बाद जनपद हापुड़ से आई थी। मेहमानों की दावत के लिए घर के कोने में हलवाई गैस की भट्टी पर खाना तैयार कर रहा था। इस दौरान ओमकार का पांच वर्षीय पोता आर्यन खेलते हुए गर्म उड़द के भगोने में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मची अफरातफरी के बीच आनन फानन में ...