देहरादून, सितम्बर 18 -- बीरोंखाल। बुआखाल हाईवे पर मंगलवार शाम हुई बाइक दुर्घटना में ऋषभ रावत के पूर्वी नयार नदी में बह जाने से चार दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि थाना पुलिस, एसडीआरएफ, पीएसी के खाताखोर लगातार पूर्वी नयार नदी में सर्च अभियान चलाया रही है। थाना प्रभारी थलीसैंण रविन्द्र नेगी ने बताया कि गुरुवार को पूर्वी नयार नदी में दुर्घटना ग्रस्त मोटरसाइकिल तो मिल गई है लेकिन ऋषभ रावत का कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...