बुंदेली लोकगायिका लवली की बेरहमी से हत्या, शव के कर दिए टुकड़े-टुकड़े, पहचान छिपाने को जलाया शव
झांसी, मई 9 -- Murder in Jhansi: यूपी के झांसी में बुंदेली लोकगीत गायिका लाडकुंवर उर्फ लवली की हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया। जिस बेरहमी से लवली की हत्या की गई, कातिलों की बर्बरता की कहानी झाड़ियों में मिले शव से बयां किया जा सकता है। हत्यारों ने न सिर्फ लवली को मौत के घाट उतारा बल्कि उसके हाथ-पैर भी काट डाले। यही नहीं पहचान छिपाने के लिए शव भी जला दिया। शव देख परिजनों को तो छोड़िए पुलिस की भी रूह कांप गई। स्थिति यह थी कि गायिका के पति तक उसके शव की पहचान नहीं कर सके। बहुओं ने किसी तरह चप्पल, साड़ी, अंगूठी और कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की। बंगरा निवासी मोहन कुशवाहा ने बताया कि उनकी पत्नी लाडकुंवर उर्फ लवली सात मई की शाम किसी काम से घर से निकली थीं। इसके बाद वह घर नहीं लौटीं। परिवार ने रातभर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.