बुंदेलखंड राज्य निर्माण पर हुई चर्चा
बांदा, जुलाई 26 -- बांदा। बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा की ओर से रविवार को आवास विकास कालोनी स्थित जयराम सिंह बछेउरा के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बुंदेला ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बुंदेलखंड पृथक राज्य के लिए चलाई जा रही गांव-गांव-पांव-पांव यात्रा को लेकर चर्चा की। कहा कि दो अगस्त को यात्रा का समापन चित्रकूट कामतानाथ मंदिर में होगा। कहा कि दिल्ली में रहने वाले बुंदेलियों को संगठित किया जा रहा है। समापन के बाद पीएम व गृहमंत्री को पत्रक सौंपे जाएंगे। इस मौके पर जयराम सिंह बछेउरा, , डा.आश्रय सिंह, प्रताप सिंह बुंदेला आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रख्यात मां नंदा राज जात यात्रा की तैयारियां शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.