बांदा, जुलाई 4 -- बांदा। संवाददाता सत्ताएं वोट से डरती हैं, इसलिए बुंदेलखंड के निवासियों को आगामी चुनाव से पहले 'राज्य दो, वोट लो' का अभियान गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाना होगा। यह हुंकार चार बार के पूर्व सांसद एवं 'बुंदेलखंड राज्य बनाओ मोर्चा' के संयोजक गंगा चरण राजपूत ने कही। मंगलवार को जिला बार संघ कार्यालय में पत्रकारों और विभिन्न संगठनों को संबोधित करते हुए उन्होंने बुंदेलखंड की बदहाली, पलायन और पर्यावरणीय संकट का जमीनी खाका खींचते हुए अलग राज्य की मांग को उठाया। कहा कि अब समय आ गया है कि लोग मंत्रियों और नेताओं को गजरा पहनाना और उनके पीछे तालियां बजाना बंद करें। जनता को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों रूपी 'तलवार' उठानी होगी और विकास के लिए आए सरकारी बजट के एक-एक पैसे का हिसाब मांगना होगा।कहा कि 'बहुत सहा है, अब ना सहेंगे, बुंदेलखंड राज...