बुंदेलखंड रत्न सम्मान से विभूतियां हुई सम्मानित
झांसी, जुलाई 13 -- झांसी (बबीना), संवाददाता। नेशनल पत्रकार एसोसिएशन (भारत) के बैनर तले राष्ट्रीय सम्मेलन एवं बुंदेलखंड रत्न सम्मान समारोह हुआ। जिसमें विभूतियों को सम्मानित किया गया। जिससे उनके चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पवन गौतम, महापौर बिहारी लाल आर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन सहित अन्य रहे। वक्ताओं ने मीडिया की भूमिका को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अहम बताया। महापौर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का सशक्त चौथा स्तंभ हैं और उनकी निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता समाज को सही दिशा प्रदान करती है। जिला पंचायत सदस्य पवन गौतम ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी हैं तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर आमजन की आवाज शासन तक पहुंचाते हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.