महोबा, मार्च 29 -- महोबा,संवाददाता।जल जीवन मिशन के कार्य सुर्खियों में है। शासन स्तर से हुई कार्रवाई के बाद एक बार िफर विधायक ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। चरखारी विधायक ने कहा कि जल जीवन मिशन में अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं जिससे सरकार के छवि धूमिल हो रही है। बुंदेलखंड में लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने एक बार फिर जल जीवन मिशन के कार्यो पर नाराजगी जािहर की है। पिछले दिनों में शासन स्तर से लापरवाही पर 26 के िखलाफ हुई कार्रवाई के बाद विधायक ने कहा कि बुुंदेलखंड में जल जीवन मिशन के कार्यो में लापरवाही बरती जा रही है। बुंदेलखंड से दो-दो मंत्री हैं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव व रामकेश निषाद जल जीवन मिशन के कार्यो में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराएं। उन्...