मधुबनी, अप्रैल 12 -- मो. माजिद हरलाखी। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड वार्ड नंबर 10 में रविवार को तालाब में डूबने से पांच वर्षीय एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृत बालक की पहचान मो मुस्तफा पमारी के पुत्र मो मुस्ताक पमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे बच्चा अचानक घर से गायब हो गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी और आसपास के इलाकों में उसकी खोज शुरू की गई।घंटों खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने बासोपट्टी थाना को उसके गुम होने की सूचना दी। इसके बाद गांव के लोगों के साथ मिलकर खोज बीन किया गया। दोपहर करीब 1:30 बजे घर के समीप डबरा पोखर में बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। बच्चे को पानी से बाहर निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.