झांसी, जनवरी 11 -- झांसी। चिरगांव ब्लॉक के गांव नांदखास में बुंदेलखंड प्रीमियर लीग-2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ। उद्घाटन पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह दांगी ने फीता काटकर किया। फिर टॉस कराया गया। टॉस बाद राष्ट्रगान हुआ। उद्घाटन मैच में चिरगांव राईन 11 व रामनगर टीम के बीच हुआ। इसके बाद खिलाड़ियों में उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 51,000 तथा उपविजेता टीम के लिए 25,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अन्य इलाज भी दिए जाएंगे। इस दौरान अंकुर जैन, जय शरन सोनी, राजेंद्र सिंह उर्फ बाल्लन दांगी, बलबीर दांगी, सुनील दांगी, टिंकू दांगी, राघवेंद्र दांगी, विजय कुशवाहा, सूरज कुशवाहा सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान रामनिवास दांगी, राजीव सिद्धांत सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.