बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता राजा बुंदेला और जयराम सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को जसपुरा कस्बे से पृथक बुंदेलखंड राज्य को लेकर गांव-गांव, पांव-पांव पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के अगुवाकार राजा बुंदेला ने कहा कि युवाओं के हक की हुंकार को वह पदयात्रा कर रहे हैं। नारा दिया कि बुंदेलखंड की धरती हो, बुंदेलखंड में भर्ती हो। कहा कि इस यात्रा का मुख्य लक्ष्य बुंदेलखंड के युवाओं को उनके घर में ही रोजगार दिलाना और पलायन को रोकना है। अलग राज्य बनने से यहाँ के संसाधनों पर स्थानीय लोगों का अधिकार होगा और विकास की गति तेज होगी। जयराम सिंह ने कहा कि हम पैदल चलकर हर घर और हर चौपाल तक पहुंचेंगे। यात्रा का प्रबंधन डॉ. चंद्रपाल सिंह, प्रगति कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में राजवीर सिंह, भान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.