हमीरपुर, जून 29 -- मौदहा, संवाददाता। शहीद भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना भारत ने जनाक्रोश मार्च निकाला। जिसमें युवाओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं व अधिववक्ताओं ने भाग लिया। तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने भरत तिवारी प्रकरण की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से निष्पक्ष जांच, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक योग्य सदस्य को सरकारी सेवा प्रदान किए जाने की मांग की है। साथ ही जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं उच्चस्तरीय निगरानी सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया गया है। यह भी पढ़ें- महिला शक्ति संगठन ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन इस अवसर पर एड. विनय तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन...