कन्नौज, मार्च 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पुराना सौरिख बस स्टॉप स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल बुंदेलखंड जोन के नव नियुक्त उपाध्यक्ष देवकीनंदन दुबे मुन्ना का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दीक्षित ने मनोनयन पत्र में कहा कि देवकीनंदन दुबे की कांग्रेस के प्रति अटूट निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय प्रभारी अरविंद पाल एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक डॉ.प्रमोद पांडेय की संस्तुति पर उन्हें बुंदेलखंड जोन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दुबे संगठन को मजबूत करेंगे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन तथा अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष लालजी देसाई की अपेक्षाओं के अनुरूप कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन ...