झांसी, मई 8 -- झांसी,संवाददाता बुंदेलखंड क्रांति दल ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को ज्ञापन सौपा। जिसमे कहा कि झांसी में कर्मचारी लक्ष्मीनारायण को श्रम न्यायालय के आदेश के बावजूद ज्वाइन न कराए जाने के विरोध में ज्ञापन दिया। संगठन ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से तत्काल न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कर्मचारी को ज्वाइन कराने की मांग की।बुंदेलखंड क्रांति दल के अध्यक्ष सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि कर्मचारी के साथ हो रहा अन्याय अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि श्रम न्यायालय का आदेश प्रभावी होने एवं उच्च न्यायालय से कोई स्थगन आदेश न होने के बावजूद कर्मचारी को ज्वाइन न कराया जाना प्रशासन की मनमानी को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- जिला सहकारी बैंक कर्मचारी 22 मई को देंगे धरना उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्रांति दल सामाजिक न्याय...