बुंदेलखंड की पारंपरिक चितेरी लोक कला प्रशिक्षण में कार्यशाला में बच्चे हो रहे पारंगत
उरई, जून 1 -- उरई,संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश तथा सुनीता सुमन शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन कला शिविर सृजन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य बुंदेलखंड की विलुप्त होती पारंपरिक चितेरी लोक कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा बच्चों में कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करना है।कार्यशाला में कुल 50 बच्चों को निःशुल्क कला सामग्री उपलब्ध कराते हुए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को चितेरी लोक कला की पारंपरिक शैली, रंगों के प्रयोग, लोक चित्रांकन की तकनीकों तथा इसकी सांस्कृतिक महत्ता से परिचित कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.