बुंदेलखंड किसान यूनियन ने आयुक्त कार्यालय का किया घेराव
बांदा, अक्टूबर 5 -- बांदा। बुंदेलखंड किसान यूनियन (अरा.) के बैनर तले सोमवार को किसानों ने चित्रकूटधाम मण्डल आयुक्त कार्यालय का घेराव कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूरे बुंदेलखंड से सैकड़ों किसान उमड़े। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो किसान खुद भ्रष्ट तंत्र को सबक सिखाएगा, फिर प्रशासन कानून-व्यवस्था का रोना न रोए राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि संपूर्ण बुंदेलखंड भीषण प्राकृतिक आपदा का शिकार है, जिससे किसानों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ऐसी स्थिति में बैंकों, साहूकारों और सहकारी समितियों द्वारा की जा रही कर्ज वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए और पूरे बुंदेलखंड को आपदाग्रस्त घोषित किया जाए। ग्रामीणों के रोजगार को बचाने के लिए दूध का मूल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.