बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, सगे दो पशु व्यापारी भाइयों की मौत
उरई, जुलाई 30 -- कुठौंद। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर जिला औरैया सीमा के नजदीक गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में पशु व्यापारी दो भाइयों की मौत हो गई। हादसा जालौन जिले के कुठौंद क्षेत्र में किलोमीटर 232 के पास हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उक्त लोग ललितपुर से इटावा के परसूपुरा पशु बाजार जा रहे थे। कुठौंद थाना अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद दुबे के मुताबिक गुरुवार सुबह ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अंधेर निवासी 30 वर्षीय शेर सिंह पिकअप से एक भैंस और उसके बच्चे को लेकर ललितपुर से इटावा के परसूपुरा पशु बाजार जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: मवेशी को बचाने में डिवाइडर से टकराकर पलटी बोलेरो, दो की मौत पिकअप में भैंस के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.