बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, 14 लोग घायल
बांदा, जुलाई 14 -- बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें सवार 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बांदा भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। थाना देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि मंलगवार तड़के करीब 2:47 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के चित्रकूट की ओर जाने वाले मार्ग पर किलोमीटर संख्या 43.6 के पास हुई। ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 20 वर्षीय निधि राजपूत पुत्री विनोद कुमार, 45 वर्षीय राम सीता पत्नी जगतराम, 25 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र जयप्रकाश, 35 वर्षीय मधु पत्नी शिवपाल, 12 वर्षीय हर्ष पुत्र शिवपाल, 35 वर्षीय पवन पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.