बांदा, अप्रैल 4 -- बांदा, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बोतल से पानी पीते वक्त कार आनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार होने से पहले बेटी ने दम तोड़ दिया। मां को गंभीर हालत मे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद चंदौली के भैसौर गांव निवासी गोपाल कृष्ण शर्मा नमामि गंगे परियोजना श्रीनगर महोबा में कान्टेक्टर है। उसका पुत्र भारतेंदू शर्मा वहीं पर है। गोपाल कृष्ण शनिवार की दोपहर बुंदेलखंड एक्सप्रेस बे से महोबा जा रहा था। उसे बांदा उतरना था। जैसे ही वह बुदेलखंड एक्सप्रेस बे के 55 किमी. देहात कोतवाली के पास पहुंचा ह...