बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एक्सल टूटने से पिकअप पलटा, मजदूर की मौत
हमीरपुर, मई 16 -- राठ, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उमरिया गांव स्थित 135.6 किलोमीटर पर शनिवार की दोपहर एक्सल टूट जाने से तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पिकअप सवार मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- नो एंट्री में दौड़ते डंपर ने ली युवक की जान, लापरवाही पर उठे सवालहादसे का विवरण जनपद जालौन के ऊसरगांव गांव निवासी कादिर ने बताया कि वह पेशे से मजदूर है। अपने मजदूर साथी 40 वर्षीय रज्जन कुशवाहा, रामकिशोर, मुन्ना के साथ शनिवार को गोशाला के लिए भूसा भरने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे होते हुए चरखारी जा रहे थे। पिकअप गब्बर चला रहा था। दिन के करीब एक बजे के आसपास जैसे ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उमरिया गांव स्थित 135.6 किलोमीटर पर पहुंचे तभी पिकअप का एक्सल टूट गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.