उरई, अप्रैल 2 -- जालौन। संवाददाता बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गोहन थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 213 के पास मड़ोरा-मड़ोरी के बीच सर्विस रोड पर बुधवार रात तेज़ रफ़्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक की मौत मौके पर हुई जबकि दूसरे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ा। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच पड़ताल में पता चला कि दोनों भवन निर्माण कार्य में काम करते थे और काम निपटा कर ही अपने घर को लौट रहे थे।गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम करतलापुर निवासी राजमिस्त्री मुन्ना और उसका साथी कृपाशंकर भवन निर्माण कार्य करते थे जो रोज़ की तरह बुधवार रात करीब 10 बजे अपने कार्यस्थल ग्राम औरेखी से काम खत्म कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गोहन थाना क्षेत्र में एक्सप्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.