प्रयागराज, फरवरी 14 -- बुंदेलखंड एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एसी बोगी से एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया है। शिवपुरी, मध्य प्रदेश निवासी तनु भार्गव ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेन नंबर 11107 बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस से झांसी से वाराणसी की यात्रा कर रही थीं। ए वन बोगी में वह अपनी सीट पर सो गईं। जब नींद खुली तो पर्स गायब था। पर्स में 15 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। उन्होंने वाराणसी पहुंचने पर शिकायत की। घटना स्थल प्रयागराज बताकर इस मुकदमे को प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.