वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस में उचक्कों ने एक महिला यात्री का पर्स उड़ा दिया। इसमें पांच हजार रुपये, सोने की रिंग, मेकअप का सामान, आधार, पैन कार्ड और बैंक पासबुक रखे थे। झांसी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कैंट जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया। झांसी के शहर कोतवाली की रहने वाली आरजू अहमद की तहरीर के मुताबिक वह 19 दिसम्बर को ट्रेन के बी-3 कोच में भदोही से झांसी जा रही थीं। ट्रेन रवाना होने के कुछ देर बाद उचक्के उनका पर्स लेकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.