प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक बीएसएफ जवान की पत्नी का पर्स किसी ने गायब कर दिया। पर्स में जेवरात समेत कीमती सामान था। छपरा, बिहार निवासी विवेकानंद पंडित ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस से बनारस से डबरा जा रहा था। ट्रेन के फाफामऊ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि उनकी पत्नी का पर्स गायब है। पर्समें तीन मंगलसूत्र, चार अंगूठी, झुमका, पायल, 15हजार रुपये, मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान था। करीब पौने तीन लाख रुपये का सामान चोर हुआ है। ग्वालियर पहुंचने के बाद विवेकानंद पंडित ने जीआरपी को चोरी की सूचना दी। मामला प्रयागराज से जुड़ा होने पर केस यहां ट्रांसफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...