बुंदेलखंड एक्सप्रेस में डिवाइडर से भिड़ा ट्रक, दो घायल
महोबा, अगस्त 14 -- खन्ना, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया जिससे ट्रक डिवाइडर में भिड़ गया। दुर्घटना में ट्रक चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से ट्रक चालक नंदवीर ट्रक में पाउडर लोड कर हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर जा रहा था। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में 88 प्वाइंट के पास चालक को एकाएक झपकी आने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक डिवाइडर से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर में 50 मीटर तक रैलिंग टूट गई। हादसे में खलासी अवधेश भी घायल हो गया। सूचना के बाद कर्मचारियों ने एक्सप्रेस वे के डिवाइडर में फंसे ट्रक को निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.