बांदा, अप्रैल 27 -- बांदा, संवाददाता। बुंलेदखंड एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इसमें सवार होम गार्ड परीक्षा देकर लौट रहे दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महोबा जिले के राठ गांव के सिकंदर पुरा निवासी 35वर्षीय बिनोद अपनी 30वर्षीय पत्नी सरोज, पड़ोसी 23वर्षीय अमृता पुत्री दुचीचंद्र के साथ चित्रकूट होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने गए थे। सोमवार को दोपहर तीनों लोग एक ही बाइक में बैठकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी मवई के समीप तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बाइकों में भिड़ंत, होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहे चार घायल सूचना पाकर गस्ती दल मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे यूपी डॉ. एंबुलेस के ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.