औरैया, अप्रैल 5 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्राम मीरपुर रतनपुर थाना दियोरिया कला जनपद पीलीभीत निवासी सतनाम सिंह अपने भाई सम्पूर्ण सिंह, कारज सिंह व हरप्रीत सिंह के साथ हार्वेस्टर कंबाइन से महोबा के कुलपहाड़ से वापस लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 11 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चलते समय हार्वेस्टर के इंजन में खराबी आ गई, जिस पर वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए खड़े हार्वेस्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.