औरैया, जुलाई 14 -- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक कार अज्ञात ट्रक की साइड लगने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार नौ मजदूर घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया गया, जबकि दो घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में इलाज चल रहा है। अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना सुबह करीब चार बजे ग्राम तुर्कपुर के निकट एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 270.2 पर हुई। पीलीभीत जिले के ग्राम मारवाड़ी निवासी मजदूर ईको कार से धान की रोपाई के लिए उरई जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक की साइड लगने से कार का अगला एक्सल खिसक गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह भी पढ़ें- कानपुर में भीषण हादसा! खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, भाई-बहन समेत 3 की मौत हादसे में घायल एक मजदूर की हालत गंभीर होने...