बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की टक्कर में चार की मौत, मुकदमा दर्ज
औरैया, सितम्बर 8 -- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक माह पहले ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत के मामले में अछल्दा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में आठ वर्षीय बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हुई थी। पीड़ित पक्ष ने ट्रक चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। झांसी निवासी मासूम अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अगस्त की सुबह करीब पांच बजे वह परिवार के साथ दो कारों से बरेली स्थित मजार पर दर्शन के लिए निकले थे। परिवार के कुछ सदस्य एक कार में आगे चल रहे थे, जबकि वह दूसरी कार से पीछे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अछल्दा क्षेत्र की इटली चौकी के पास हादसा हो गया। आरोप है कि पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार में कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक अचानक मुड़ने से कार उससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.