औरैया, मई 4 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अस्ता गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे सोमवार सुबह एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, अस्ता गांव के लोग सुबह खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने एक्सप्रेसवे किनारे एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा। कुछ ही देर में यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।मृतक की पहचान अस्ता गांव निवासी त्रिभुवन पुत्र गेंदालाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह घर में अकेले रहते थे और अक्सर औरैया आते-जाते रहते थे।पुलिस ने मौके पर फोटोग्राफी कराई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चिचोली भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के चेहर...