बुंदेलखंड अलग राज्य निर्माण को आजाद क्रांति पार्टी ने फूंका बिगुल
चित्रकूट, मई 24 -- चित्रकूट। बुंदेलखंड अलग राज्य निर्माण का मुद्दा एक बार फिर गर्माने लगा है। इस बार आजाद क्रांति पार्टी ने इस मुद्दे को उठाया है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर जल्द ही बुंदेलखंड के सभी जनपदों में प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस आंदोलन में महिलाएं भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगी। मुख्यालय कर्वी स्थित पटवारी का हाता कुबेरगंज में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव मेजर ने कहा कि उनकी पार्टी ने अपना एजेंडा तय कर लिया है। जल्द ही बुंदेलखंड निर्माण की मांग को लेकर पार्टी आंदोलन शुरु करेगी। जिसमें महिलाओं की भी भूमिका रहेगी। बुंदेलखंड के सभी जिलों में प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि अभी तक सभी पार्टियों ने सिर्फ बुंदेलखंड के लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है। महिला सेना की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.