बोकारो, जून 5 -- पेटरवार। प्रखंड के बुंडू मेला टांड स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में वीणा परिषद ट्रस्ट के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 24 प्रहर का अखंड हरिनाम संकीर्तन 7 जून से आरंभ होगा और 10 जून को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। संकीर्तन में पश्चिम बंगाल की मेघनाथ महिला कीर्तन मंडली तथा जनक दास कीर्तन मंडली अपनी प्रस्तुति देंगी। दोनों मंडलियों के कलाकार हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से भक्तिमय वातावरण का सृजन करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर...