बुंडू में 94 लाख से बनेंगे स्कूल के छह कमरे
रांची, जून 20 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू में 94 लाख रुपये की लागत से स्कूल के छह कमरे बनेंगे। स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बुंडू परिसर में अतिरिक्त कक्षा के लिए छह कमरों के निर्माण की आधारशिला रखी। उक्त निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि लगभग 94 लाख रुपये है। विधायक विकास मुंडा ने कहा कि बुंडू की कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाएं होनहार हैं। यहां की छात्राओं ने देश और विदेश में खेल में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि नए कमरों के निर्माण से बालिकाओं को अध्ययन में और सुविधा होगी। कार्यक्रम में जिप सदस्या परमेश्वरी शांडिल्य, विद्यालय की वार्डन भूमिका कुमारी, कालेश्वर मुंडा, जमील अंसारी, प्रदीप मुंडा, बासु सेठ, अरविंद कुमार, शशि मिश्रा, सजल कुंडु, अनिल कुमार, ताराचंद मुण्डा आदि उपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.