बोकारो, अप्रैल 6 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत भवन के सभागार में सांसद खेल महोत्सव एवं बुंडू पंचायत कैरम कमेटी'' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कैरम टूर्नामेंट का मेगा फाइनल और समापन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। गौरतलब है कि एक जनवरी 2026 से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट पिछले तीन महीनों से क्षेत्र में खेल प्रेमियों के बीच चर्चा और लोकप्रियता का केंद्र बना रहा। टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण सीनियर ग्रुप का मेगा फाइनल रहा, जो पेटरवार के दो दिग्गज खिलाड़ियों चक्रपाल महतो और रवि सिंह के बीच खेला गया। दोनों धुरंधरों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः रवि सिंह ने अपने सधे हुए शॉट्स और बेहतरीन खेल कौशल से चक्रपाल महतो को मात देकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश च...