रांची, मार्च 8 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू-सोनाहातू रोड स्थित दलकीडीह मोड़ के पास रविवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बुंडू थाना क्षेत्र के गुटुहातु निवासी 21 वर्षीय विक्रम सिंह मुंडा (पिता- दिवाकर सिंह मुंडा) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रम सिंह मुंडा किसी काम से रविवार शाम करीब तीन बजे बाइक से बुंडू की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बुंडू से सोनाहातू की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बुंडू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल शव को बुंडू थाना में रखा गया है। पुलिस सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए शव को रांची स्थित रिम्स भेजेगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.