रांची, मार्च 6 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू थाना क्षेत्र के भैसडीह मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलट जाने से चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे की है। चालक 18 वर्षीय गुरुवा मुंडा तमाड़ थाना क्षेत्र के जपनोटोला बारेडीह का निवासी था। जानकारी के अनुसार गुरुवा मुंडा (पिता- पूरी मुंडा) खाली ट्रैक्टर को तंजू मोड़ से खेत में काम करने के लिए लेकर जा रहा था। इसी बीच भैसडीह मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक खेत में पलट गया। चालक गुरुवा मुंडा ट्रैक्टर के नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर बुंडू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक्टर से निकालकर अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.