रांची, दिसम्बर 3 -- बुंडू, संवाददाता। बार एसोसिएशन भवन, बुंडू में अधिवक्ता दिवस पर (देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती) के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी ललित कुमार महतो ने कहा कि अधिवक्ता समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं, जो लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते हैं। उन्होंने कहा कि न्याय की प्रणाली को गांव, टोलों और मोहल्लों तक पहुंचाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम है। उन्होंने मांग की कि बुंडू में सिविल कोर्ट के साथ-साथ अनुमंडल स्तरीय सभी आधारभूत संरचनाओं का निर्माण जल्द होना चाहिए। सभी अधिवक्ताओं ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को नमन किया और संविधान की रक्षा तथा न्याय के लिए काम करने का संकल्प लिया। मौके पर अध्यक्ष रामचरण महतो, उपाध्यक्ष आनंद राम महतो, महासचिव शिव शंकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.