बोकारो, मार्च 9 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। नई दिल्ली में आगामी 11 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुंडू मुखिया दिल्ली जाएगी। बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति इस सम्मेलन में बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इस संबंध में पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक विपुल उज्ज्वल और पंचायती राज निदेशालय रांची के सचिव फुलेंद्र प्रसाद शर्मा ने अलग-अलग पत्र जारी कर बुंडू मुखिया को अवगत कराया है। नई दिल्ली में 11 मार्च को आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन में पूरे राज्य से 6 मुखिया भाग लेंगी। जिनमे धनबाद से काकोली मुखर्जी, नामकुम से नूतन पाहन, रामगढ़ के केदला मांडू से पूजा कुमारी, चतरा के कान्हाचट्टी से सुप्रिया कुमारी, बोकारो के पेटरवार से निहारिका सुकृति और देवघर के...