बोकारो, अप्रैल 30 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत के मुखिया निहारिका सुकृति के पहल पर बुंडू पंचायत में वर्षों पूर्व विद्युत विभाग की ओर से लगाये गए जर्जर विद्युत तार को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। मुखिया ने कहा कि फिलहाल दो किलोमीटर तक विद्युत तार बदलने का काम किया जा रहा है और जैसे ही विभाग से तार उपलब्ध कराया जाएगा, वैसे ही जर्जर विधुत तार को बदल दिया जाएगा। गौरतलब है कि बुंडू मुखिया ने गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी से मुलाकात कर बुंडू पंचायत के लिए चार किलोमीटर तक विधुत तार और चार विधुत ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- पेटरवार के गांव होंगे बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, पावर कट की समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी निजात मुखिया के पहल पर सांसद ने फिलहाल 2 किलोमीटर विधुत तार और 2 ट्रांसफार्मर उप...