बुंडू पुलिस ने दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
रांची, मई 29 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। इसकी जानकारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने दी। वाहन चोरी मामले में पुलिस ने मानकीडीह निवासी लाल सिंह महली को गिरफ्तार किया। यह मामला बाइक और ट्रैक्टर चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट व चेसिस नंबर बदलकर बेचने से जुड़ा है। मामले में पहले ही तीन अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और नौ बाइक व एक ट्रैक्टर बरामद किया गया था। वहीं आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण मामले में तिरिलडीह निवासी दीपक मुंडा को गिरफ्तार किया गया। उस पर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.