बुंडू पंचायत के चौथे वर्षगांठ समारोह की तैयारी पूरी, 18 जून को होगा सम्मान समारोह
बोकारो, जून 17 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड की बुंडू पंचायत के तृतीय सत्र के चौथे वर्षगांठ समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने बताया कि 18 जून को बुंडू मेला टांड स्थित वीणा परिषद प्रांगण में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। मुखिया ने कहा कि समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में चंद्र प्रकाश चौधरी शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शताब्दी मजूमदार तथा लंबोदर महतो कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुखिया निहारिका सुकृति न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.